फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union minister Dharmendra pradhan reached in uttarakhand

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बेरोजगारों के लिए बताई खास योजना, इस तरह देंगे रोजगार

Mon, 30 Jul 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Jul 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Union minister Dharmendra pradhan reached in uttarakhand
Dharmendra pradhan

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि 2020 में उत्तराखंड राज्य के गठन के 20 साल पूरे होने पर बेरोजगारों को लेकर खास योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सीएम के साथ उनकी इस संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान उत्तराखंड से जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आबादी एक करोड़ 20 लाख है। इसमें से करीब 40 लाख लोग कामकाजी हैं। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में दो लाख 50 हजार नौजवान हर साल 15 साल की आयु में पहुंचते हैं। इस आबादी के लिए रोजगार के क्या साधन सुनिश्चित होने चाहिए, इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदलरही है। इस बदलती दुनिया में किस तरह से उत्तराखंड को प्रासंगिक रखा जा सकता है, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधान का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। कौशल विकास के लिए वह महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, सुरेंद्र सिंह नेगी, विनोद कंडारी, मुकेश कोली, केदार सिंह रावत, देशराज कर्णवाल ने धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, दान सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सीएम के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट, बृजलेश गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed