{"_id":"5bf434b7bdec226974558824","slug":"union-minister-ananth-kumar-bone-immerse-in-haridwar-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: दिवंगत मंत्री अनंत कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, सीएम त्रिवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: दिवंगत मंत्री अनंत कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, सीएम त्रिवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अनंत की कुमार अस्थियां मंगलवार को हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर विधि विधान से गंगा में प्रवाहित की गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक समेत बड़ी संख्या में आमजन ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री बने अनंत कुमार का विगत 12 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। अनंत कुमार के निजी सचिव भूपेश जोशी मंगलवार को नई दिल्ली से उनका अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां श्री गंगा सभा की ओर से अस्थि विसर्जन की व्यवस्था ब्रह्मकुंड पर की गई थी। श्रीगंगा सभा की ओर से पंडित आशीष गौतम ने अस्थियां विसर्जित कराई। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम त्रिवेंद्र रावत भी देहरादून से हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम ने अनंत कुमार को याद करते हुए कहा कि वह सकारात्मक सोच वाले राजनेता और कुशल प्रशासक थे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अनंत कुमार का देहावसान से देश के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, महामंत्री रामकुमार मिश्रा, सचिव प्रदीप झा, मयंक शर्मा, शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन