{"_id":"633087a602c3d96c87458e68","slug":"union-education-minister-dharmendra-pradhan-uttarakhand-tour-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा रद्द: धर्मेंद्र प्रधान का उत्तराखंड कार्यक्रम स्थगित, एनईपी-2020 की शुरुआत के लिए था आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौरा रद्द: धर्मेंद्र प्रधान का उत्तराखंड कार्यक्रम स्थगित, एनईपी-2020 की शुरुआत के लिए था आना
Sun, 25 Sep 2022 10:32 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:32 PM IST
सार
26 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एनईपी के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसके लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पहुंचना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
Education Minister Dharmendra Pradhan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में एनईपी-2020 की शुरुआत के लिए आना था। इसके अलावा श्रीनगर गढ़वाल और हरिद्वार जिले में भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित थे, लेकिन एक दिन पहले उनका उत्तराखंड दौरान रद्द होने से सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पिछले कुछ दिनों से तैयारी में जुटे थे। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एनईपी के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम से पहले उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित राजकीय इंटर कॉलेज बीएचईएल हरिद्वार के शिक्षक प्रदीप नेगी के स्कूल में पहुंचना था। मंत्री को शिक्षक के अध्यापन कार्यों का अवलोकन करना था। हरिद्वार जिले के बाद मंत्री को श्रीनगर गढ़वाल में एनईटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है। इस वजह से सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। स्थगित सभी कार्यक्रम अब बाद में होंगे। - डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अंकिता की अंतिम विदाई: बेटी को यादकर बेहोश हो रही मां, बेबसी और दर्द को बयां कर रहीं ये तस्वीरें
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के न आने की यह भी बताई जा रही वजह
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उत्तराखंड में कई कार्यक्रम थे, लेकिन एक दिन पहले उनका उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया। इसकी एक वजह यह भी बताई जा रही है कि अंकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश के लोगों में गुस्सा है। ऐसे में जगह-जगह केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिक्कत आ सकती है।