{"_id":"5891d4564f1c1bc24ee8117b","slug":"union-budget-good-for-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट 2017-18 से उद्योगों को अच्छे दिनों की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम बजट 2017-18 से उद्योगों को अच्छे दिनों की आस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Feb 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
arun jaitly
- फोटो : gettu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के प्रावधानों से उत्तराखंड में मीडियम, स्मॉल एंड माइक्रो इंटरप्राइसेस (एमएसएमई) सेक्टर को खासा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
मिनिमम एडशिनल टैक्स (मैट) की अवधि में पांच साल की छूट, उद्योगों के लिए युवाओं को तैयार करने को स्किल डेवलपमेंट स्कीम, अलग-अलग स्लैब में टैक्स दरों में छूट जैसे प्रावधानों से प्रदेश में उद्योगों को लाभ होगा। वहीं तीन लाख तक की आय को आयकर से मुक्त करने और पांच लाख तक की आय पर टैक्स की दर 10 से घटाकर पांच फीसदी किये जाने से भी लोगों को फायदा मिलेगा।
तीन लाख से अधिक के नगद लेन-देन पर पूरी तरह रोक और पॉलिटिकल रिफॉर्म्स और ट्रांसपेरेंसी के नियम से पूरे समाज को फायदा मिलेगा। प्रदेश के उद्योगपति पूरे दिन बजट पर नजरें गढ़ाए रहे। मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक परिसर में उद्योगपतियों ने लाइव बजट देखा और उसके अलग-अलग प्रावधानों पर चर्चा की। ओवरऑल उन्होंने बजट को उद्योगों और आम लोगों के लिए बेहतर बताया।
विज्ञापन
एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट में जो प्रावधान किये गए हैं, उससे नए व छोटे उद्योगों को बहुत अधिक फायदा मिलेगा। उत्तराखंड में एमएसएमई सेक्टर करीब 95 फीसदी है। ऐसे में यह उत्तराखंड के लिए खासा फायदेमंद होगा। अभी प्रदेश में मिनिमम एडिशनल टैक्स (मैट) की अवधि दस वर्ष है, जिसके बढ़ाकर 15 वर्ष किया गया है। इससे भी प्रदेश में उद्योगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
एमएसएमई के लिए ग्रोथ ओरिएंटेड बजट है। राज्य सरकार इसमें कारोबारियों को सहयोग करे तो दूरगामी परिणाम दिखेंगे। पांच लाख तक के स्लैब में साढ़े बारह हजार रुपए की छूट से छोटे उद्यमियों को फायदा मिलेगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में छोटे उद्योग इस स्लैब में आते हैं। कुल मिलाकर एक संतुलित और बेहतर बजट कहा जा सकता है, जिसमें सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है।
- हेमंत कूरिछ, अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
इनकम टैक्स के स्लैब को तीन लाख किए जाने का निर्णय आम आदमी को राहत पहुंचाने वाला है। पांच लाख तक की आय पर टैक्स दर घटाकर पांच फीसदी करने से भी फायदा होगा। उद्योगों में टैक्स की दर 30 से घटाकर 25 फीसदी करने का उद्योगों को फायदा मिलेगा। प्रदेश के लगभग सौ फीसदी उद्योगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे सतत विकास में लाभ मिलेगा।
- अनिल गोयल, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
युवाओं के स्किल डेवलपमेंट की योजना से जहां उद्योगों को तैयार युवा मिल सकेंगे वहीं युवाओं की रोजगार संबंधी परेशानियों का भी आसानी से समाधान हो सकेगा। छोटे शहरों में पीपीपी मोड में एयरपोर्ट को चलाए जाने के निर्णय से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सकता है। इससे पर्यटन, रोजगार समेत अन्य सेक्टर को फायदा मिलेगा।
- विनोद पांडे, उद्योगपति
बजट में किसानों के लिए दस लाख करोड़ के ऋण की योजना, फसल बीमा योजना और मृदा कार्ड जैसे प्रावधानों से खेती को बढ़ावा मिलेगा। उत्पाद को तैयार कर मंडी तक पहुंचाने और विपणन की व्यवस्था की गई है। इससे पहाड़ के कास्तकारों को भी लाभ मिलेगा। कृषि आधारित उद्योग भी तेजी से काम करेंगे और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
- डीएस पंवार, उद्योगपति
यूथ के स्किल डेवलपमेंट और नए उद्योगों पर जोर दिया गया है। उद्योगों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है लेकिन जो लोग कल तक पैसा लगाने से डर रहे थे, वह अब विस्तार और निवेश के लिए तैयार होंगे। इससे प्रदेश में उद्योगों का काम बढ़ेगा, जिससे स्वाभाविक तौर पर रोजगार भी बढ़ेगा। सेमी ऑटोमेशन का काम बढ़ने से रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी होगी।
- अशोक विंडलास, उद्योगपति