फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Agriculture Minister inaugurated House of Himalayas store at Dehradun airport

Dehradun: एयरपोर्ट पर खुला हाउस ऑफ हिमालयाज का स्टोर, केंद्रीय कृषि मंत्री और सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Tue, 06 May 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 May 2025 10:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दून एयरपोर्ट पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया गया है।

विज्ञापन
Union Agriculture Minister inaugurated  House of Himalayas store at Dehradun airport
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने देहरादून एयरपोर्ट पर चेक इन क्षेत्र में हाउस ऑफ हिमालयाज स्टोर का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दून एयरपोर्ट पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया गया है। इस स्टोर में यात्रियों के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हर्बल प्रोडक्ट्स, जैविक शहद, दालें, परिधान, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन आसानी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


Rishikesh: केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान की बड़ी घोषणा, उत्तराखंड के उत्पादों के लिए बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे चारधाम यात्रा देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए सुगम और आसान हुई है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयाज में बैठकर चाय पी।

जिसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हुए। जबकि शिवराज सिंह चौहान इंडिगो की उड़ान से दिल्ली रवाना हुए। इस अवसर पर गणेश जोशी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली, उपमहाप्रबंधक नितिन कादियान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed