फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code Target to draft by July CM Dhami gave the time line Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट जुलाई तक बनाने का लक्ष्य, डेटा एंट्री का 30 फीसदी का काम पूरा

Wed, 29 Mar 2023 07:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Mar 2023 07:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान एलान किया था कि जुलाई माह तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। विशेषज्ञ समिति ड्राफ्ट तैयार करने में जुटी है। डेटा एंट्री का 30 फीसदी का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code Target to draft by July CM Dhami gave the time line Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जुलाई महीने तक तैयार होने की संभावना जताई है। सीएम के इस एलान के बाद विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि.) की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति अभी तक अलग-अलग चरणों में कई काम निपटा चुकी है।

विज्ञापन


समिति ने सबसे पहले सुझाव लेने का अभियान चलाया था। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सुझाव मांगने के अलावा समिति ने पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों से सुझाव लिए थे। इस बीच समिति का कार्यकाल भी छह महीने बढ़ाकर इसे 27 मई तक कर दिया था।

विज्ञापन

समिति के पास जो बड़ी तादाद में जो सुझाव पहुंचे हैं, उनके आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, 30 प्रतशित डेटा तैयार हो चुका है और शेष डेटा तैयार करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये  भी पढ़ें...Sri Dev Suman University: इसी सत्र से 16 विषयों के लिए शुरू होगी प्री-पीएचडी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा

समिति की कोशिश है कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान एलान किया था कि जुलाई माह तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। उनका कहना था कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed