फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code On January 21 mock drill will be conducted across the state on UCC web portal

Uniform Civil Code: 21 जनवरी को UCC वेबपोर्टल पर पूरे प्रदेश में होगी मॉक ड्रिल, इसके बाद किया जाएगा लागू

Sun, 19 Jan 2025 10:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2025 10:38 AM IST
सार

Uniform Civil Code: मॉक ड्रिल में यूसीसी का प्रशिक्षण ले रहे रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में यूसीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे।

विज्ञापन
Uniform Civil Code On January 21 mock drill will be conducted across the state on UCC web portal
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का वेबपोर्टल 21 जनवरी को पहली बार प्रदेशभर में एक साथ उपयोग में आएगा। फिलहाल यह कवायद सरकार के अभ्यास (मॉक ड्रिल) का हिस्सा होगी। इसके बाद यूसीसी को लागू किया जा सकता है। इससे पहले 20 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यूसीसी नियमावली के प्रस्ताव आएगा।

विज्ञापन


मॉक ड्रिल में यूसीसी का प्रशिक्षण ले रहे रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में यूसीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे। उसके जरिये विवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन, वसीयत आदि सेवाओं के पंजीकरण का अभ्यास करेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि यूसीसी लागू होने के बाद आम लोगों को उससे संबंधित सेवाएं मिलने में कोई तकनीकी बाधा तो नहीं आएगी।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल से सरकार, विशेष समिति और प्रशिक्षण टीम अपनी-अपनी तैयारियों को परख सकेंगी। प्रशिक्षण समिति ने 9 जनवरी से सभी जनपद और ब्लॉक में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया था, जो शनिवार को समाप्त हो गया, अब सिर्फ एक ब्लॉक बचा है, जिसमें 20 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ब्लॉक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों को यूसीसी वेबपोर्टल पर लॉगइन करवाकर नए कानून की जानकारी और वेबपोर्टल के उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, 10 हजार पुलिसकर्मी होंगे सुरक्षा में तैनात, ये होंगी व्यवस्थाएं

तैयारियों से लग रहा है कि यूसीसी जल्द प्रदेश में लागू होगा। 20 जनवरी को कैबिनेट बुलाई जा रही है, जिसमें यूसीसी नियमावली को रखा जाएगा। कैबिनेट की मोहर लगने के बाद अधिसूचना जारी होनी बाकी रह जाएगी। इसलिए 21 जनवरी को वेबपोर्टल पर लाइव मॉक ड्रिल की जा रही है।

पूरे प्रदेश में यूसीसी का प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है, एक अंतिम ब्लॉक में 20 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते अधिकारियों और कर्मियों में यूसीसी पोर्टल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला है। हम अपनी तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश भर में 21 जनवरी को यूसीसी के वेब पोर्टल पर मॉक ड्रिल करने जा रहे हैं।
- अजय मिश्रा, स्थानिक आयुक्त, नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed