फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code First the employees will read text of UCC Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: पहले कर्मचारी पढ़ेंगे UCC का पाठ, जनवरी पहले सप्ताह में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी

Tue, 31 Dec 2024 03:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

अगले सप्ताह से सरकार की ओर से यूसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें डीएम कार्यालय से लेकर एसडीएम, ग्राम विकास, नगर निगम, टैक्स विभाग आदि स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, हालांकि यह एक सतत प्रक्रिया रहेगी।
 

विज्ञापन
Uniform Civil Code First the employees will read text of UCC Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक और गांवों में सर्विस सेंटर के कर्मियों को यूसीसी के न सिर्फ कानूनी प्रावधान बताए जाएंगे, बल्कि यूसीसी का एप और वेबसाइट से लोगों को शादी, तलाक, लिव-इन आदि पंजीकरण कराने, वसीयत व अन्य लाभ दिलाने का तरीका सिखाया जाएगा।

विज्ञापन


सचिव, गृह शैलेश बगौली ने बताया, अगले सप्ताह से सरकार की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें डीएम कार्यालय से लेकर एसडीएम, ग्राम विकास, नगर निगम, टैक्स विभाग आदि स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, हालांकि यह एक सतत प्रक्रिया रहेगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

सीसी को यूजर फ्रैंडली बनाने पर जोर
यूसीसी को धरातल पर उतारने का सबसे बड़ी जिम्मेदारी नगर पंचायत, नगर पालिका स्तर के अफसरों, कर्मियों की रहेगी। हालांकि, सीएम धामी ने जनवरी में यूसीसी लागू करने की घोषणा की है, लेकिन सरकार चाहती है कि पहले यूसीसी को यूजर फ्रैंडली बनाने और नए कानून से जुड़ीं जानकारियों से हर कर्मी, खासकर गांवों में सर्विस सेंटर कर्मियों को यूसीसी से वाकिफ करवाया जाए।

यूसीसी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सरकार ने पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। यह समिति ब्यूरोक्रेट्स के प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने में सहयोग, वेबसाइट आदि में मार्गदर्शन व परामर्श दे रही है।

ये भी पढे़ं...Jyotish Mahakumbh: नया साल ग्रहों की चाल..चमकेंगे तीन सीएम, पीएम मोदी को लेकर जानें क्या बोले ज्योतिषाचार्य

समिति में दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, एडीजीपी अमित सिन्हा और स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा शामिल हैं। फिलहाल यूसीसी की अंतिम रिपोर्ट गृह विभाग के पास है। विधि विभाग ने उसमें कुछ संशोधन के सुझाव दिए हैं, जिस पर यूसीसी कार्यान्वयन समिति की सलाह से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed