फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil code CM Dhami said state moved forward rapidly to implement UCC credit goes to public

Uttarakhand: यूसीसी लागू करने के लिए तेजी से आगे बढ़ा राज्य, सीएम धामी बोले-अंतिम पड़ाव पर...जनता को श्रेय

Sat, 14 Dec 2024 09:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Dec 2024 09:54 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लाने के लिए सरकार का गठन होते ही हमने कमेटी बनाई। कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के बाद विधानसभा में विधेयक पारित कर राष्ट्रपति को भेजा। और अब मंजूरी के बाद राज्य यूसीसी लागू के अंतिम पड़ाव पर है।

विज्ञापन
Uniform Civil code CM Dhami said state moved forward rapidly to implement UCC credit goes to public
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है, इस श्रेय की हकदार उत्तराखंड की देवतुल्य जनता है। उन्होंने यह बात सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित ‘नए भारत की बात उत्तराखंड के साथ’ विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने 2022 में उत्तराखंड की जनता के सामने संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे। सरकार का गठन होते ही कमेटी बनाई गई। कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के बाद विधानसभा में विधेयक पारित कर राष्ट्रपति को भेजा। उनकी मंजूरी के बाद राज्य यूसीसी लागू के अंतिम पड़ाव पर है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीतकाल में श्री केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में, बदरीनाथ की पांडुकेश्वर और नर्सिंग मंदिर ज्योर्तिमठ में, यमुनोत्री की खरसाली व गंगोत्री के मुखवा में पूजा अर्चना होती है। राज्य सरकार इन स्थलों पर शीतकालीन यात्रा शुरू करने के साथ ही आस-पास के पौराणिक स्थलों को विकसित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  निकाय चुनाव...प्रदेश की 14 पालिका और 23 पंचायतों में वार्ड सदस्य की ओबीसी सीटें खत्म

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत भी प्रथम चरण में 16 मंदिर क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने के लिए 30 से अधिक नीतियां बनाई गई हैं। अनेक नीतियों का सरलीकरण किया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमतियां दी जा रही हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed