फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed union president Bobby Panwar has been

Dehradun News: बॉबी पंवार पर सचिव सुंदरम से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unemployed union president Bobby Panwar has been
Iनिजी सचिवों से भी धक्का-मुक्की, वरिष्ठ निजी सचिव ने एसएसपी से की शिकायतI
विज्ञापन

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर निकालने के लिए कहा तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। उन्हें सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव की ओर से एसएसपी को शिकायत की गई है। मामले में कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने एसएसपी को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सचिव मीनाक्षी सुंदरम विश्वकर्मा भवन स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। उसी वक्त बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ मिलने आया। समय मिलने पर सचिव ने तीनों लोगों को अपने कक्ष में बुला लिया। आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान सचिव ने अपने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को अंदर बुलाया और तीनों को बाहर भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन


दोनों जब उन्हें बाहर करने लगे तो बॉबी पंवार और उसके साथियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट की और सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed