फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed pharmacists also staged a sit-in on the 79th day

बेरोजगार फार्मासिस्ट ने 79वें दिन भी दिया धरनाशाम के समाचारों की सूची

Sat, 06 Nov 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unemployed pharmacists also staged a sit-in on the 79th day
नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार फार्मासिस्ट ने शुक्रवार को 79वें दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मेसिस्ट महासंघ गत 19 अगस्त से एकता विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर आंदोलनरत है। महासंघ के प्रदेेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि इस बीच निदेशालय से लेकर मुख्य्मंत्री आवास तक बेरोजगारों द्वारा कूच और सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। अभी तक मांगों के संबंध में कोई ठोस फैसला सरकार ने नहीं लिया है। आठ दिन के आमरण अनशन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के माध्यम से प्रकरण में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया। जिस पर अनशन स्थगित किया गया। 28 अक्तूबर की आक्रोश रैली को भी मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित किया गया। उन्होंने विश्वास जताया है कि अगामी कैबिनेट से पहले नियुक्ति समेत सभी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। धरना देने वालों में जयप्रकाश, जगदीश, अरुण, विपुल, अलीशा, रविंद्र, कुलदीप, पमिता, राकेश, अनुज, प्रमोद, विजय आदि शामिल रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed