फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed performing outside the secretariat arrested

सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Unemployed performing outside the secretariat arrested
रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर सचिवालय मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन करते उत्तराखंड बेरोजगार ?
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दो हजार रिक्तियों पर भर्ती के इंतजार से आजिज प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने बृहस्पतिवार को सचिवालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। सचिवालय गेट पर धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस लाइन में कुछ देर बैठाने के बाद सभी को रिहा कर दिया।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रशिक्षित बेरोजगार बृहस्पतिवार को सचिवालय गेट पर पहुंचे थे। प्रशिक्षित बेरोजगार प्रदेश में रिक्त करीब दो हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। युवाओं का कहना था कि राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने करीब दो हजार पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया था, लेकिन आज तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इससे बेरोजगार युवाओं में खासी निराशा और आक्रोश है। इस बाबत बेरोजगारों ने बुधवार को रिंग रोड स्थित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवा बृहस्पतिवार को सचिवालय गेट पर जुटे। सचिवालय गेट पर प्रदर्शन की खबर से पुलिस सक्रिय हुई और आननफानन मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने करीब तीन दर्जन युवाओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। हालांकि कुछ देर बाद सभी युवाओं को छोड़ दिया गया। धरना प्रदर्शन में बॉबी पंवार, वीरेश चौधरी, कमलकांत, नितिन बडोनी, निरंजन चौहान, अर्जुन शर्मा, सत्यम रांटा, सुशील कैंतुरा, गिरीश रावत, रवि नेगी, प्रदीप, शुभम, किरन बिष्ट, प्रियंका समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed