फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed people march, clash with police

Dehradun News: बेरोजगारों का कूच, पुलिस के साथ दो घंटे तक झड़प

Tue, 09 Dec 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 09 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Unemployed people march, clash with police

विज्ञापन
नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों बेराजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला में बेरोजगारों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक झड़प हुई। एक महिला पुलिसकर्मी पर कूच में शामिल एक महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वैन में बैठाकर एकता विहार छोड़ दिया। नर्सिंक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन पिछले कई दिनों से वर्षवार भर्ती निकालने और आयु सीमा में छूट देने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहा है। सोमवार को संगठन के सभी बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कूच के दौरान कांग्रेस पार्टी, यूकेडी, बेरोजगार संघ और स्वाभिमान मोर्चा समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। कहा कि हाथीबड़कला में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने महिला को थप्पड़ मार दिया। संगठन की ओर से महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, राम कंडवाल, राजेंद्र कुकरेती, परवेश रावत, मधु उनियाल और विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed