{"_id":"65d5082ece79757eb40cfb64","slug":"unemployed-are-not-getting-opportunities-due-dehradun-news-c-5-1-drn1031-354533-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अभियंता रिलीव नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अभियंता रिलीव नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
I- एमडीडीए में तैनात सहायक अभियंता व अवर अभियंता को रिलीव न करने का मामला गरमायाI
बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि आवास विभाग में अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति किए जाने के कारण बेरोजगारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है। संघ की ओर से कहा गया कि आवास विभाग प्रतिनियुक्ति का समय पूरा होने के बाद भी अभियंताओं को वापस उनकी मूल तैनाती पर नहीं भेज रहा है। संघ ने प्रतिनियुक्ति का समय पूरा कर चुके अभियंताओं को उनके मूल विभाग में वापस भेजने की मांग की।
बेरोजगार संघ ने सीएम को भेजी चिट्ठी और ज्ञापन ने कहा कि सिंचाई विभाग के एक सहायक अभियंता और एक अवर अभियंता एमडीडीए में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए। आरोप लगाकर कहा कि एमडीडीए में तैनात सहायक अभियंता शशांक सक्सेना की सिंचाई विभाग से एनओसी निरस्त की जा चुकी है, इसके बाद भी अभियंता को रिलीव नहीं किया जा रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए ऐसे अधिकारियों को उनके मूल विभाग में भेजने की मांग की। बताया कि आवास विभाग में सहायक व अवर अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन, इन अभियंताओं के मूल विभाग में न जाने के कारण दो पदों पर नए लोगों को अवसर नहीं मिल पा रहा है।