{"_id":"596394324f1c1bd1528b4814","slug":"underground-high-tension-line-will-spread-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में अंडर ग्राउंड बिछेगी हाईटेंशन लाइन, 13 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में अंडर ग्राउंड बिछेगी हाईटेंशन लाइन, 13 करोड़ स्वीकृत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में बर्फबारी और तेज आंधी से अब बिजली जाने की समस्या नहीं होगी। जल्द ही सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन करीब 20 किमी अंडर ग्राउंड बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
इससे खंभे उखड़ने व लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
केदार नगरी में अभी गुप्तकाशी से आई लाइन से बिजली सप्लाई होती है। आंधी और बर्फबारी की स्थिति में अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। बिजली आपूर्ति सुचारु रखना यूपीसीएल के लिए बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड बिजली लाइन बिछाने का काम काफी समय से चल रहा था। इसी कड़ी में पहले सोनप्रयाग में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कराया गया। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक अंडर ग्राउंड परियोजना को अनुमति मिल गई है।
शासन ने इसके लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। अंडर ग्राउंड लाइन बनने से केदारनाथ में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।