फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under the Meri Mati Mati Mera Desh campaign, Amrit

Dehradun News: शहर में निकाली अमृत कलश की परिक्रमा

Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Under the Meri Mati Mati Mera Desh campaign, Amrit

विज्ञापन



Iनगर निगम देहरादून के टाउन हाल के लिए किया गया रवानाI

मेरी माटी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहर में अमृत कलश की परिक्रमा निकाली गई। परिक्रमा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कलश को नगर निगम देहरादून के टाउन हाल के लिए रवाना किया गया। जहां पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने कलश को नगर निगम के उच्चाधिकारियों को सौंपा।



नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सभासद और पालिका के कर्मचारी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पालिका दफ्तर में एकत्र हुए। जहां से कर्मचारियों ने कलश को हाथों में लेकर नगर की परिक्रमा निकाली। कर्मचारियों और सभासदों ने शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। कार्यालय पहुंचने के बाद सजे-धजे वाहन से कलश को देहरादून के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 15 से 30 सितंबर तक अभियान चलाकर प्रत्येक वार्ड से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के घरों की मिट्टी और चावल एकत्र किए गए थे। पालिका परिसर में शिला भी स्थापित की गई है। जिसमें शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित हैं। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कलश के रूप में शहीदों की स्मृतियां हमेशा ताजा रहेगी। युवा पीढ़ी भी अपने क्षेत्र के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जान सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर सभासद धमेंद्र ठाकुर, कर अधीक्षक मोहित पाठक, प्रधान लिपिक जगदीश लाल, नवनीत गुप्ता, शिव कुमार, विनोद डिमरी, सुनील कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed