{"_id":"6591adcb763e0fcb3e0c5d7d","slug":"under-the-leadership-of-gogi-the-governments-dehradun-news-c-5-1-drn1030-319139-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुलता जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुलता जलाया
विज्ञापन
Iचंपावत में नाबालिग से यौन शोषण के मामले पर किया प्रदर्शनI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में रविवार को एस्ले हॉल चौक पर सरकार का पुलता जलाया। गोगी ने कहा कि चंपावत में नाबालिग के यौन शोषण से प्रतीत हो रहा है कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। आरोपी भाजपा नेता कमल रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य है।
गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आरोपी के 20 दिसंबर को ही पार्टी से इस्तीफा देने की बात कर मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, महामंत्री मनीष नागपाल, प्रवक्ता गरिमा दौसोनी, महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, सत्य पोखरियाल, सावित्री थापा आदि मौजूद रहे।
Iमसूरी में कांग्रेसियों का प्रदर्शनI
मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। कहा, महिला अत्याचारों में इजाफा हुआ है। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, दानिश, हेमंत ग्रोवर, गौरव गुप्ता, रमेश राव, सोहन खरोला, प्रिंस पंवार, नवीन शाह, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।