फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under the cleanliness campaign, the message of cleanliness

सामूहिक प्रयासों से ही सफल बनाया जा सकता स्वच्छता अभियान : धामी

Thu, 15 Aug 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Under the cleanliness campaign, the message of cleanliness
Iसीएम ने गांधी पार्क में स्वच्छता अपनाओ-बीमारी भगाओ कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

I

I
I

Iमहात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर दी श्रद्धांजलि, सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाईI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अपनाओ-बीमारी भगाओ कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से 13 जिलों के लिए स्वच्छता वाहनों (लीटर पीकर क्लीनिंग मशीन) को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। सभी को सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पूरी क्षमता से स्वच्छता मिशन पर कार्य करना चाहिए। कहा कि प्रदेश में 12 से 15 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है। देहरादून में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, एनजीओ के सहयोग से जनजागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली बैणी सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और सभ्यता का अभिन्न अंग है। जहां स्वच्छता होती है वहां देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण का गहरा संबंध है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें स्वच्छता को प्राथमिकता में रखना होगा। कहा कि जल्द ही सफाई की निगरानी के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास के माध्यम से स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण मित्रों का अभियान में महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, जिलाधिकारी सोनिका, अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदोरिया, नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed