फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   under construction over bridge fell down, four workers injured.

उत्तराखंड: हाईवे पर बन रहा ओवरब्रिज गिरा, चार मजदूर घायल

Fri, 23 Oct 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 23 Oct 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
under construction over bridge fell down, four workers injured.

उत्तराखंड में सितारगंज-काशीपुर के बीच बन रहे एनएच फोरलेन पर दोराहा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज शुक्रवार शाम धराशायी हो गया। हादसे में सुपरवाइजर सहित चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही आला अफसर घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने के कारण गिरा है। ओवरब्रिज का निर्माण दुबई की गल्फार कंपनी कर रही है।
विज्ञापन


ब्रिज निर्माण में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर काम पर लगे थे। लोगों ने ब्रिज के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। समाचार लिखे जाने तक क्रेन से धराशाई हुए ब्रिज के मलबे को हटाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारगंज से काशीपुर के मध्य बन रहे फोरलेन एनएच पर दोराहा के पास चार माह से ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है।

कंपनी ने चुपके से घायलों को भेजा अस्पताल

under construction over bridge fell down, four workers injured.

शुक्रवार को देर शाम करीब सवा छह बजे ओवरब्रिज में लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पुल भरभराकर गिर गया। पुल गिरते ही चीख पुकार मच गई। इससे जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। निर्माण कार्य में कंपनी के अधिकारियों ने घायलों को गोपनीय रूप से दोराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

सूचना पर एडीएम दीप्ति वैश्य, एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन सहित कई अधिकारी मौके पहुंचे। एडीएम वैश्य ने कंपनी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

जानकारी देने में की टालमटोल
मीडिया कर्मियों को भी घटना और घायलों के बारे में जानकारी देने से कंपनी अधिकारी टालमटोल करते रहे। भनक लगते ही मीडिया कर्मी निजी अस्पताल पहुंच गए। जहां घायलों के बारे में जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed