फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under-18 boys in the 10th Junior National Rugby Sevens

Dehradun News: रग्बी चैंपियनशिप में बिहार ने जीता दोहरा खिताब

Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Under-18 boys in the 10th Junior National Rugby Sevens
दून में चल रही 10वीं जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपिशिप में अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला गया। दोनों वर्गों में बिहार की टीम ने जीत हासिल कर दोहरा खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन




महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित चैंपियनशिप में बिहार की बालक वर्ग की टीम ने फाइनल में ओडिशा को 17-15 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले बीते रोज बालिका वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत हासिल की थी। बिहार ने इस साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी ओडिशा को 14-12 से हराया था। उनकी इस जीत ने उनके अजेय अभियान को जारी रखा, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ और हरियाणा को हराया था। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र को भी हराया था। वहीं, महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-18 बालक वर्ग में झारखंड के अभय होरो सबसे अधिक 59 अंकों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे। जबकि ओडिशा के भारत किसन 57 अंकों के साथ दूसरे और गुजरात के दिगल भीमानी 54 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed