फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncontrolled dumper crushes young man, died

अनियंत्रित डंपर ने ड्यूटी जा रहे युवक को कुचला, मौत, परिजनों ने लगाया शव रखकर जाम

Thu, 21 Nov 2019 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper crushes young man, died
युवक की मौत के बाद लोगों ने हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

अनियंत्रित डंपर ने ड्यूटी जा रहे एक युवक को कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के समय पर न पहुंचने से उग्र हुए लोगों ने मृतक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टेडियम के पास रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तब आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पर पहुंचे। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद जाम खुल सका। मानपुर निवासी संदीप पुत्र हर स्वरूप (24  वर्ष) आज सुबह महुआखेड़ागंज स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए घर से बाइक लेकर निकला।
विज्ञापन


वह जैसे ही वह रामनगर रोड पहुंचा कि एक बाइस टायरा डंपर संख्या यूपी 21 सी एन 5319 ने उसे पीछे से कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को कुचलने के बाद डंपर चालक फरार हो गया। कुछ लोगों ने डंपर का पीछा कर उसे धनोरी के पास रोक लिया। हालांकि चालक भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed