{"_id":"5c483ef7bdec22735d3fa6bb","slug":"unclaimed-dead-bodies-get-heir-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लावारिस शवों को मिलेंगे वारिस, गुमशुदा लोगों के परिजनों के डीएनए से होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस शवों को मिलेंगे वारिस, गुमशुदा लोगों के परिजनों के डीएनए से होगा मिलान
Thu, 24 Jan 2019 09:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
श्याम मिश्रा, अमर उजाला, नैनीताल
श्याम मिश्रा, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल में पिछले एक वर्ष के दौरान 154 अज्ञात शव पाए गए, लेकिन इनमें से महज 37 ही शवों की शिनाख्त हो सकी। लेकिन आगे से पुलिस सभी शवों की शिनाख्त हो सके, इसके लिए उनका डीएनए टेस्ट कराएगी और रिपोर्ट सुरक्षित रखेगी। अगर किसी व्यक्ति से अज्ञात शव की कोई समानता होती है तो पुलिस उसके परिवार के अन्य लोगों के डीएनए से सच्चाई जान सकेगी। डीआईजी अजय जोशी ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कहीं और हत्या करके शव कुमाऊं की वादियों में फेंकने का क्रम जारी है, साल 2018 में मंडल में कुल 154 अज्ञात शव मिले, इनमें सबसे ज्यादा ऊधम सिंह नगर जिले में और सबसे कम अल्मोड़ा जिले में मिले हैं। राज्य गठन के बाद मंडल की बात करें तो अब तक 300 से ज्यादा मौतें सिर्फ राज बनकर रह गई हैं। इनमें से अधिकतर को हत्या करके यहां फेंका गया था। शातिर हत्यारे दूसरे जिले एवं प्रदेशों में हत्या कर शव यहां फेंक देते हैं। शव के पास ऐसा कोई सुराग नहीं छोड़ते हैं, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
कई शवों को जला दिया जाता है तो कुछ शवों का चेहरा तक खराब कर दिया जाता है। कई शव खाई और घने जंगल में फेंक दिए जाते हैं, जहां से वह सड़ी-गली अवस्था में कई दिन बाद मिलते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने इन शवों की शिनाख्त करना एक बड़ी चुनौती साबित होता है। ऐसे में इनके कातिल खुलेआम घूमते रहते हैं। अब डीआईजी ने ऐसे जटिल केसों को सुलझाने के लिए अधिकारियों को डीएनए टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अज्ञात शवों का डीएनए टेस्ट करवा लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़े तो डीएनए के जरिए शव की शिनाख्त हो सके।
-अजय जोशी, डीआईजी
जिला अज्ञात शव मिले शिनाख्त
ऊधम सिंह नगर जिले 68 13
अल्मोड़ा 2 0
नैनीताल 56 10
चंपावत 15 6
पिथौरागढ़ 13 8
बागेश्वर 0 0
कुल 154 37
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अज्ञात शवों का डीएनए टेस्ट करवा लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़े तो डीएनए के जरिए शव की शिनाख्त हो सके।
-अजय जोशी, डीआईजी
जिला अज्ञात शव मिले शिनाख्त
ऊधम सिंह नगर जिले 68 13
अल्मोड़ा 2 0
नैनीताल 56 10
चंपावत 15 6
पिथौरागढ़ 13 8
बागेश्वर 0 0
कुल 154 37