{"_id":"72038477899c3f50a154d8c8d0956564","slug":"uma-bharti-statement-on-clean-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में उमा का विरोध, आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में उमा का विरोध, आंदोलन की धमकी
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा तटों पर अस्थि प्रवाह रोकने के उमा भारती के बयान का बुधवार को भी विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने बैठकें कर निंदा की। चेतावनी भी दी यदि ऐसा हुआ तो गंगोत्री से गंगा सागर तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
गंगोत्री से गंगा सागर तक होगा आंदोलन
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय में हुई बैठक में महिला ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम भक्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उमा भारती का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. राजेंद्र पाराशर ने परंपराएं तोड़ने का आरोप लगाते हुए उमा से त्याग पत्र देने की मांग की। राजन कौशिक, बृजेश शर्मा, विनोद शर्मा, मयंक शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. शशि मोहन, तरसेम लाल आदि ने भी बयान की निंदा की।
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहितों की बैठक अपर रोड स्थित वासुदेव भवन में हुई। इसमें चिराग कीर्तिपाल, इशांत वशिष्ठ, शांतनु, गौरव झा, शिवम सोत्रिय, श्रीकांत, प्रशांत आदि ने बयान की निंदा की। तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति की बैठक सब्जी मंडी कार्यालय में हुई।
अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मांग की कि प्रधानमंत्री शीघ्र उमा को गंगा से जुड़े मंत्रालय से हटाएं। प्रदेश युवा कांग्रेस ने सुभाष घाट पर प्रदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक की। निर्णय लिया गया कि उमा के हरिद्वार आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।
अजय जायसवाल, कार्तिक शर्मा, विमल गुप्ता, आशीष गोस्वामी आदि ने बयान की निंदा की। जन संघर्ष मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कहा कि उमा संत होते हुए भी गंगा का इतिहास भूल गईं हैं।
महानगर व्यापार मंडल ने निंदा की
महानगर व्यापार मंडल की सुनील सेठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा यदि यात्री गंगातट पर नहीं आएंगे तो उनका व्यापार ठप हो जाएगा।
शहर कार्यालय में हुई बैठक में गुलशन भसीन, अनुपम त्यागी, सचिन अरोड़ा, शलभ गुप्ता आदि ने विचार रखे। बड़ा बाजार व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष अरविंद, महामंत्री हिमांशु, राघव मित्तल, विकास शर्मा ने चेतावनी दी उमा परंपराओं से खेलने का दुस्साहस न करें।
भाजपाई भी परंपरा के समर्थक
भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रवीण शर्मा ने कहा कि परंपराओं को नहीं बदला जा सकता। उमा भारती चाहती हैं कि अस्थि प्रवाह वहां हों जहां जल प्रचुर मात्रा में हो।
चूंकि हरिद्वार में भरपूर जल है, अत: यहां अस्थि प्रवाह नहीं रोका जा सकता। कनखल में हुई गंगा प्रकोष्ठ की बैठक में विनोद मिश्रा, संजना शर्मा, नितिन शुक्ला, सचिन गौतम, मधु रानी, बाला देवी, पंकज छावड़ा ने विचार रखे।