फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uma bharti maun vrat in chaitra navratri 2018

नवरात्र पूजा के लिए उत्तराखंड पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने साधा मौन व्रत

Wed, 21 Mar 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 21 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uma bharti maun vrat in chaitra navratri 2018
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala

बारिश एवं बर्फबारी के बीच बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन भी केंद्रीय मंत्री उमा भारती हर्षिल के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के अपने कक्ष में साधना में लीन रहीं। उन्होंने अब मौन व्रत धारण कर लिया है। जेड प्लस सुरक्षा घेरे के बीच स्थानीय श्रद्धालुओं को अब मंदिर में आने-जाने की छूट दे दी गई है।

विज्ञापन


बारिश तथा बर्फबारी से बचने के लिए मंत्री की सुरक्षा में लगे जवान अब मंदिर की बाहरी दीवार की ओट में खड़े रहकर पहरा दे रहे हैं, जबकि कड़ाके की सर्दी के कारण मंदिर के महंत द्वारा रात्रि में उनके रहने के लिए धर्मशाला में एक कक्ष की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मंत्री ने मौन व्रत धारण करने के अलावा अपनी दिनचर्या में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन


वह मंदिर में सुबह की आरती में शामिल होने तथा सुबह-शाम भागीरथी और जालंधरी के संगम पर स्थित हरि शिला के दर्शन के लिए जा रहीं हैं। संभवत: बारिश एवं बर्फबारी के कारण अभी तक उनका मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर एवं मार्कंडेय स्थित देवी मंदिर में जाने का कार्यक्रम नहीं बन पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed