फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC selectioncommission Senior member can be given responsibility of chairman

UKSSSC: चयन आयोग के वरिष्ठ सदस्य को दी जा सकती है अध्यक्ष की जिम्मेदारी, सरकार कर रही विचार

Sat, 13 Aug 2022 12:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 12:43 PM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष एस राजू के इस्तीफे के बाद से व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। इसे देखते हुए सरकार जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए निर्णय ले सकती है। आयोग अध्यक्ष पद पर फिलहाल सरकार आयोग के ही किसी वरिष्ठ सदस्य को जिम्मेदारी दे सकती है।

विज्ञापन
UKSSSC selectioncommission Senior member can be given responsibility of chairman
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में खाली पड़ी अध्यक्ष की कुर्सी की जिम्मेदारी जल्द ही आयोग के किसी वरिष्ठ सदस्य को दी जा सकती है। दूसरी ओर, सरकार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को भी यहां की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद नैतिक जिम्मेदारी के तहत अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यहां अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। इस वजह से आयोग में नई विज्ञप्तियों से लेकर भर्तियों की परीक्षाओं की प्रक्रिया भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आयोग अध्यक्ष पद पर फिलहाल सरकार आयोग के ही किसी वरिष्ठ सदस्य को जिम्मेदारी दे सकती है। वर्तमान में आयोग में दो सदस्य विनोद चंद्र रावत और डॉ. प्रकाश चंद्र थपलियाल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें विनोद चंद्र रावत वरिष्ठ हैं। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने बताया कि चयन आयोग के अध्यक्ष को लेकर उच्च स्तर पर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही कोई निर्णय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कल दिखेगी खगोलीय घटना: पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक होगा शनि, साधारण टेलीस्कोप से देख सकेंगे खूबसूरत छल्ले

नकलरोधी कानून का जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
आयोग ने पिछले दिनों नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए नकलरोधी कानून का प्रस्ताव पास किया था। अब इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जल्द ही यह प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इसके बाद सरकार को इस पर निर्णय लेना है। इसमें नकल माफियाओं पर दस करोड़ रुपये तक जुर्माने के साथ ही दस साल की सजा के सख्त प्रावधान किए गए हैं।

आयोग अध्यक्ष पद पर फिलहाल सरकार आयोग के ही किसी वरिष्ठ सदस्य को जिम्मेदारी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed