फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment exams for Group C posts will not be subject to scrutiny will be held on time

UKSSSC: समूह-ग के पदों की भर्ती परीक्षाओं पर जांच की आंच नहीं, तय वक्त पर होंगी, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
सार

पेपर लीक विवाद में फंसी स्नातक स्तरीय परीक्षा के बाद आगामी भर्तियों पर संकट के बादल छाए हुए थे। मंगलवार को जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक हुई।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment exams for Group C posts will not be subject to scrutiny will be held on time
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

प्रदेश में समूह-ग के पदों की सभी भर्ती परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया, जिसकी समीक्षा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी की।

विज्ञापन


पेपर लीक विवाद में फंसी स्नातक स्तरीय परीक्षा के बाद आगामी भर्तियों पर संकट के बादल छाए हुए थे। मंगलवार को जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में पांच अक्तूबर को होने वाली सहकारिता की परीक्षा के साथ ही आगामी भर्ती परीक्षाओं पर चर्चा हुई। तय किया गया कि आयोग पुरानी परीक्षा की सभी खामियों को तलाश कर दूर करेगा और निर्धारित तिथियों पर ही परीक्षाएं कराएगा। ताकि युवाओं को परेशानी न हो। पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


UKSSSC: अमर उजाला की खबर का असर; अब सभी केंद्रों पर लगेंगे 5-जी जैमर, तीन बार होंगे चेक, कंपनी देगी प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग पांच अक्तूबर को सहकारी निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा के बाद 12 अक्तूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 की परीक्षा कराएगा। 28 अक्तूबर से वन दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। बैठक में तय किया गया कि अब सभी परीक्षा केंद्र हॉटलाइन के माध्यम से यूकेएसएसएससी से जुड़ेंगे।

Trending Videos

चूंकि जैमर की वजह से मोबाइल काम नहीं करेगा, इसलिए इससे आयोग से संचार आसान होगा। यह भी तय किया गया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगेंगे, जिनका कंट्रोल रूम आयोग कार्यालय में होगा। आयोग कार्यालय से परीक्षा संबंधी गतिविधियों की सीधे निगरानी की जाएगी। मुख्य सचिव ने आगामी पांच अक्तूबर की परीक्षा में ये सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

दो घंटे पहले होगी एंट्री, भीतर कोई डिवाइस नहीं
आयोग ने तय किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से दो घंटे पहले एंट्री होगी। पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए 8:30 से 10:30 बजे के बीच गेट पर ही चेकिंग, बायोमेट्रिक हाजिरी होगी। इसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। छात्रों को अपने सभी सामान बाहर रखने होंगे, आयोग लॉकर की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराएगा। किसी भी तरह की डिवाइस भीतर नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed