फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC recruitment exam for Group-C related to science subjects of will be postponed

Uttarakhand: UKSSSC...विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा होगी स्थगित, 20 अप्रैल को थी प्रस्तावित

Thu, 17 Apr 2025 11:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन यह परीक्षा स्थगित होगी।

विज्ञापन
UKSSSC recruitment exam for Group-C related to science subjects of will be postponed
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा स्थगित होगी। आयोग ने 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित की थी, जिसके अब तक एडमिट कार्ड न मिलने से अभ्यर्थी परेशान थे।

विज्ञापन


आयोग ने इस साल 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी-1, प्राविधिक सहायक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, स्नातक सहायक, कारागार विभाग में फार्मासिस्ट के 241 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसकी परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित की गई थी।
विज्ञापन


आयोग ने इसमें पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों को इस भर्ती से अलग करते हुए निरस्त कर दिया था।  बाकी पदों के लिए परीक्षा तिथि पूर्व की भांति तय थी। इसके एडमिट कार्ड  की जानकारी न मिलने से अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib: यात्रा मार्ग पर पसरा है 20 फिट ऊंचा हिमखंड, सेना के जवान निरीक्षण कर लौटे, तस्वीरों में देखिए

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि यह परीक्षा स्थगित की जाएगी। बाद में अलग-अलग विषयों के हिसाब से परीक्षा मई से जून के बीच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को आयोग इसकी सूचना जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed