फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC preparing to LT recruitment for 272 posts notification will be issued Soon

UKSSSC: हो जाएं तैयार, 272 पदों पर LT भर्ती निकालने की तैयारी में आयोग, एक-दो दिन में जारी होगा नोटिफिकेशन

Wed, 06 Mar 2024 09:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2024 09:19 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: कैबिनेट के फैसले संबंधी जानकारी आयोग को नहीं मिल पाई थी। इस वजह से एलटी के 272 पदों पर भर्ती का अधियाचन लटका हुआ था।

विज्ञापन
UKSSSC preparing to LT recruitment for 272 posts notification will be issued Soon
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एलटी की नई भर्ती निकालने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगामी एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलटी भर्ती में बीएड संबंधी संशोधन पर कैबिनेट ने मुहर लगाई थी।

विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले संबंधी जानकारी आयोग को नहीं मिल पाई थी। इस वजह से एलटी के 272 पदों पर भर्ती का अधियाचन लटका हुआ था। अब शासन से कैबिनेट का पत्र आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, आयोग आगामी एक-दो दिन में एलटी भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर सकता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द मिलेगी मंजूरी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल भर्ती परीक्षा में एक और मौका
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक मौका और दिया है। आयोग सचिव एसएस रावत के मुताबिक, नियोक्ता विभाग की ओर से रिक्त पदों की संख्या में आंशिक संशोधन के बाद सामान्य, अनारक्षित श्रेणी के पदों की संख्या उपलब्ध कराने पर संशोधन किया गया था।

इस हिसाब से कुमाऊं मंडल के अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन रोशनाबाद में 11 मार्च को और गढ़वाल मंडल के अभ्यर्थियों को 12 मार्च को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में शारीरिक दक्षता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी अपना अनुरोध आयोग को ई-मेल chayanayog@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed