फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak: Hakam accomplice surrendered after breaking bail for fear of STF

Uksssc Paper Leak: हाकम के साथी ने जमानत तुड़वाकर किया सरेंडर, बताया जा रहा मास्टमाइंड में से एक

Tue, 23 Aug 2022 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 09:08 PM IST
सार

एसटीएफ की जांच में बार-बार धामपुर का कनेक्शन हाकम के साथ जुड़ रहा है। इस क्षेत्र के कुछ नकल माफिया भी एसटीएफ के रडार पर हैं। धामपुर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर पड़ता है।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak: Hakam accomplice surrendered after breaking bail for fear of STF
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह रावत के बिजनौर निवासी साथी ने एसटीएफ के डर से सरेंडर कर दिया। बिजनौर जिले के धामपुर निवासी केंद्रपाल भी इन मास्टरमाइंड में से एक बताया जा रहा है। उसने किसी पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाई और न्यायालय पहुंच गया। बिजनौर सीजेएम न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब एसटीएफ भी उसे देहरादून ला सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि एसटीएफ की जांच में बार-बार धामपुर का कनेक्शन हाकम के साथ जुड़ रहा है। इस क्षेत्र के कुछ नकल माफिया भी एसटीएफ के रडार पर हैं। धामपुर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर पड़ता है। लिहाजा, यहां के नकल माफिया दोनों प्रदेशों की परीक्षाओं में नकल कराने माहिर हैं। आयोग की इस परीक्षा में हाकम सिंह ने भी अपने इन्हीं साथियों के साथ मिलकर धामपुर में नकल का सेंटर बनाया था। इस सेंटर पर दर्जनों अभ्यर्थियों को ले जाकर नकल कराई गई। इस कनेक्शन में अब तक हाकम सिंह समेत पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


धामपुर के एक कनेक्शन में केंद्रपाल नाम भी सामने आ रहा था। एसटीएफ उसकी तलाश में एक सप्ताह से भी अधिक समय से जुटी थी। इसी बीच खबर आई कि केंद्रपाल ने बिजनौर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ऐसा उसने एसटीएफ के हाथों गिरफ्तार होने से बचने के लिए किया गया। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कई मुकदमे पहले भी चल रहे हैं। जिनमें उसके खिलाफ वारंट भी जारी हो चुके हैं। इन्हीं में से एक मामले में उसने जमानत तुड़वाकर सरेंडर किया है। इधर, एसटीएफ भी अब उसे देहरादून लाने के लिए प्रयास शुरू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकलची अभ्यर्थी कर रहे एसटीएफ से बचने का प्रयास 

मामले में अब तक 80 अभ्यर्थी एसटीएफ से सामने बयान दर्ज करा चुके हैं। इनकी नकल में संलिप्तता नहीं बताई जा रही है, जबकि 60 से अधिक अभ्यर्थियों की नकल करने में तस्दीक हो चुकी है। इनमें से कई के बयान एसटीएफ दर्ज कर चुकी है। अब भी बहुत से अभ्यर्थी ऐसे हैं जो एसटीएफ के सामने नहीं आ रहे हैं। एसटीएफ एसएसपी कई बार इस संबंध में अपील कर चुके हैं। यदि अब भी वह एसटीएफ से बचने की कोशिश करेंगे तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed