फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Leak Case: Chargesheet filed against 11 more accused

Uksssc Paper Leak Case: 11 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अब तक 41 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Oct 2022 09:34 PM IST
सार

इस मामले में अब तक कुल 39 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस मामले में 22 जुलाई को एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज किया था। अब तक 41 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak Case: Chargesheet filed against 11 more accused
चार्जशीट फाइल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में 11 और आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 28 आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 

विज्ञापन


UKPSC: पीसीएस प्री का परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, चौथी बार बदली कटऑफ, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। इनमें संजीव कुमार चौहान, बलवंत रौतेला, फिरोज हैदर, संपन्न कुमार राव, शशिकांत, संदीप कुमार शर्मा, अमित कुमार सक्सेना, संजीव कुमार चौहान, अंजीत कुमार चौहान उर्फ बबलू, विकास कुमार चौहान, राजेश चौहान शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 3, 4, 5, 9 और उत्तरप्रदेश सार्वजनिक नकल अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान के खिलाफ धारा 409 भी लगाई गई है। अब तक कुल 39 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस मामले में 22 जुलाई को एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज किया था। अब तक 41 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हाकम सिंह समेत 21 आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाई गई है।

सचिवालय रक्षक भर्ती घपले में भी एक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल 
सचिवालय रक्षक भर्ती घपले में भी एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस घपले में सबसे पहले आरएमएस कंपनी के कर्मचारी प्रदीप पाल को गिरफ्तार किया गया था। उसने प्रिंटिंग के दौरान पेन ड्राइव में पेपर निकाला था। इसे बाद में दलालों ने परीक्षार्थियों को बेचा। उसके खिलाफ एसटीएफ ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed