फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak case Chargesheet against 10 more accused including Hakam Uttarakhand news in hindi

UKSSSC Paper Leak Case: हाकम सिंह समेत 10 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, 41 हो चुके हैं गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 12:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Oct 2022 12:08 PM IST
सार

परीक्षाओं में धांधली मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 24 जुलाई से एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। पहले दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल थे। इसके अलावा एक कोर्ट का कनिष्ठ सहायक भी था।

विज्ञापन
UKSSSC paper leak case Chargesheet against 10 more accused including Hakam Uttarakhand news in hindi
हाकम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह समेत 10 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले 18 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। शेष आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार की जा रही है, जो जल्द दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन


दिसंबर 2021 में हुई परीक्षा में शुरुआत से ही धांधली की बातें कही जा रही थीं। इस पर प्राथमिक जांच हुई और मुख्यमंत्री के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 24 जुलाई से एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। पहले दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल थे। इसके अलावा एक कोर्ट का कनिष्ठ सहायक भी था।
विज्ञापन


पता चला कि कंपनी के एक कर्मचारी ने टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षा का प्रश्नपत्र अपने अन्य साथियों तक भेजा। इसके बाद लगातार गिरफ्तारियां हुईं। उत्तरकाशी परीक्षा धांधली का केंद्र बनकर उभरा। यहां के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी एसटीएफ ने 13 अगस्त को गिरफ्तार किया। उससे लिंक सामने आया बिजनौर के धामपुर का। यहां के नकल माफिया केंद्रपाल के बाद कड़ी खुली तो जांच परीक्षा कराने वाली आउटसोर्स कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान तक जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 आरोपियों के खिलाफ की गई थी चार्जशीट दाखिल
पता चला कि पेपर उसी ने लीक कराया, जिसके एवज में दो करोड़ रुपये लिए गए। अब तक इस मामले में मास्टरमाइंड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। अब 10 और के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है। बता दें कि मंगलवार को हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट को बुलडोजर से ढहा दिया गया। 

अब इनके खिलाफ हुई चार्जशीट दाखिल 
हाकम सिंह, केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बॉबी रमोला, विपिन बिहारी और दिनेश चंद जोशी। 

पहले इनके खिलाफ हुई चार्जशीट 
शूरवीर सिंह चौहान, कुलवीर सिंह, मनोज जोशी, गौरव नेगी, जयजीत दास (कंपनी का कर्मचारी), मनोज जोशी (पीआरडी कर्मचारी), अभिषेक वर्मा (कंपनी का कर्मचारी), भावेश जगूड़ी, दीपक शर्मा, अंबरीश कुमार, महेंद्र चौहान (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), हिमांशु कांडपाल (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), तुषार चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, गौरव चौहान, विनोद जोशी (पुलिस कांस्टेबल), संजय राणा। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें

इन धाराओं में हुई चार्जशीट 
आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा तीन, चार, पांच, नौ और 10। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed