फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Leak Case Selection Commission Called a Board Meeting Today Check Here

Uksssc Paper Leak Case: परीक्षाओं की होगी एक और जांच, आयोग के अध्यक्ष ने आज बुलाई बोर्ड बैठक

Tue, 18 Oct 2022 10:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 10:07 AM IST
सार

Uksssc Paper Leak Case News: अध्यक्ष के स्तर से जल्द ही आयोग की सभी भर्तियों की आंतरिक जांच शुरू हो सकती है। मंगलवार को आयोग में बोर्ड बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंतरिक जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सकता है।

विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak Case Selection Commission Called a Board Meeting Today Check Here
जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

पेपर लीक विवादों में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं की एक और जांच शुरू होने जा रही है। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कई भर्तियां अभी एसटीएफ जांच के घेरे में हैं। इस वजह से इनका न तो रिजल्ट जारी हुआ और न ही आयोग अभी तक इन्हें रद्द करने पर निर्णय ले पाया है। वहीं, कुछ भर्तियां ऐसी हैं, जिनका आयोग को रिजल्ट जारी करना था लेकिन आयोग के सचिव ने शासन को पत्र भेजकर निर्देश मांगे हैं। इस बीच आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व आईपीएस अधिकारी जीएस मर्तोलिया की ताजपोशी हो गई। नए अध्यक्ष अब आयोग की गिरी हुई साख को ठीक करने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड पेपर लीक मामला:  तीन महीने बाद आई याद, 41 के खिलाफ लगाई आपराधिक षड्यंत्र की धारा, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष के स्तर से जल्द ही आयोग की सभी भर्तियों की आंतरिक जांच शुरू हो सकती है। मंगलवार को आयोग में बोर्ड बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंतरिक जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सकता है। मकसद यह है कि फंसी हुई सभी भर्तियों पर आयोग स्वयं निर्णय ले। दूसरी ओर, आयोग के सॉफ्टवेयर का सिक्योरिटी ऑडिट कराने की भी तैयारी है।

सभी जांचों के बाद ही आगे बढ़ेगा आयोग

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने सोमवार को आयोग के नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया से भेंट की। उन्होंने सहायक अध्यापक, कनिष्ठ सहायक, स्टेनो व अन्य भर्ती परीक्षाओं के चयनित उम्मीदवारों का मुद्दा उठाया। आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मार्तोलिया ने जुगरान को आश्वस्त किया की आयोग का स्टैंड यथावत है। सभी तरह की जांच करने के बाद ही पूर्व की भर्तियों से ज्वाइनिंग पर कोई निर्णय लिया जाएगा। जुगरान ने जब इस संदर्भ में सचिव मुख्यमंत्री व सचिव कार्मिक शैलेश बगोली से वार्ता की तो उन्होंने कहा कि आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और अपने निर्णय लेने में पूरी तरह से सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed