फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC LT Special Teacher exam will be held on 25th January advertisement released Uttarakhand News

UKSSSC: तिथि में बदलाव, 25 जनवरी को होगी एलटी विशेष शिक्षक परीक्षा, 128 पदों के लिए आयोग ने जारी किया विज्ञापन

Wed, 14 Jan 2026 05:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jan 2026 05:15 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: एलटी विशेष शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर है। परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
UKSSSC LT Special Teacher exam will be held on 25th January advertisement released Uttarakhand News
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक अध्यापक(विशेष शिक्षा) भर्ती की तिथि में बदलाव कर दिया है। इसकी नई तिथि जारी कर दी है।

विज्ञापन


आयोग के प्रभारी अनुसचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक अध्यापक एलटी विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन पिछले साल 12 सितंबर को जारी किया गया था। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के हिसाब से यह परीक्षा 18 जनवरी को प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 25 जनवरी को प्रदेशभर में सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में कराई जाएगी। इसके एडमिट कार्ड 19 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा से 128 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


एनओसी लाने में देरी, भर्ती से बाहर
यूकेएसएसएससी की वन दरोगा भर्ती में अभिलेख सत्यापन के दौरान तीन अभ्यर्थी बाहर हो गए। इनमें से एक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक एनओसी नहीं दिखा पाया। दूसरा अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने की तिथि के बाद की एनओसी लाया और एक अभ्यर्थी के खेल संबंधी प्रमाणपत्र वैध न होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। आयोग ने 26, 27, 28 नवंबर और एक दिसंबर को अभिलेख सत्यापन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Board Exam: 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, यहां देखिए पूरी डेटशीट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed