फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Forest Inspector recruitment exam on 11th at 139 centers in eight districts Uttarakhand news

Uttarakhand News: आठ जिलों में 11 जून को होगी वन दरोगा भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें

Sat, 03 Jun 2023 01:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jun 2023 01:40 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  वन दरोगा परीक्षा आयोजित करा रहा है। इस परीक्षा में 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 जून को होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड पांच जून को वेबसाइट पर जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
UKSSSC Forest Inspector recruitment exam on 11th at 139 centers in eight districts Uttarakhand news
परीक्षा - फोटो : डेमो

विस्तार

सचिवालय रक्षक परीक्षा का परिणाम पांच दिन के भीतर जारी करने के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 11 जून को वन दरोगा परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया, 11 जून को होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड पांच जून को वेबसाइट पर जारी हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में अपनी रंगीन पासपोर्ट साइज दो फोटो, मूल आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचानपत्र, काला बाल प्वाइंट पेन लेकर ही परीक्षा देने आएं। इसके अलावा पेंसिल, रबर, ब्लेड, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटुथ आदि ले जाना प्रतिबंधित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन लाख राज्य कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए जारी

कहा कि परीक्षा में विवाहित महिला अभ्यर्थी के अति आवश्यक धार्मिक आभूषण के अलावा अन्य किसी भी तरह के आभूषण पूरी तरह वर्जित हैं। परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे प्रवेश शुरू होंगे। 10:30 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed