फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Forest inspector recruitment admit card will be issued on June 5 Uttarakhand news in hindi

Dehradun: पांच जून को जारी होंगे वन दरोगा भर्ती के प्रवेशपत्र, आयोग ने परीक्षा की तैयारियों के लिए कसी कमर

Fri, 02 Jun 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

UKSSSC Forest Inspector Recruitment: परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद वन दरोगा भर्ती रद्द की गई थी। अब परीक्षा 11 जून को दोबारा होने जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी, काला बाल पेन लेकर आना होगा।

विज्ञापन
UKSSSC Forest inspector recruitment admit card will be issued on June 5 Uttarakhand news in hindi
पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र पांच जून को जारी होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून में पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक के बाद चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी आयोग अध्यक्ष तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी, काला बाल पेन लेकर आएं। बृहस्पतिवार को उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोग कार्यालय में बैठक बुलाई।

विज्ञापन


गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी आदि पर हुई चर्चा
बैठक में आयोग के सदस्य, सचिव, एसएसपी, उपसचिव गृह विभाग से लेकर तमाम अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी, परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी, जैमर आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: कल से राजधानी में चढ़ेगा गर्मी का पारा, जानें 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

इससे पहले आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरकाशी व हरिद्वार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों के क्रम में अब आयोग दो जून को ऊधमसिंहनगर, चार जून को चंपावत, पांच जून को पिथौरागढ़, छह जून को बागेश्वर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। छह जून को आयोग सदस्य प्रकाश थपलियाल पौड़ी में बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed