फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC exam on October 5 is postponed situation unclear on October 12 exam

UKSSSC: बड़ी खबर...आयोग ने पांच अक्तूबर की परीक्षा की स्थगित, 12 को होने वाली परीक्षाओं पर भी संशय

Wed, 01 Oct 2025 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Oct 2025 10:40 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: पांच अक्तूबर की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा होनी थी। लेकिन देर शाम अचानक आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी।

विज्ञापन
UKSSSC exam on October 5 is postponed situation unclear on October 12 exam
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एक दिन पहले तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा की तैयारी का दावा करने वाले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार की शाम अचानक पांच अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी। आयोग ने तैयारियां अधूरीं होना व अभ्यर्थियों की मांग को इसका कारण बताया है।

विज्ञापन


स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी व सीबीआई जांच की संस्तुति के कारण विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगे की परीक्षाओं को कुशलतापूर्वक कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इसके तहत सभी स्तर पर तैयारियां भी की गईं। पांच अक्तूबर की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा होनी थी। पहले आयोग की बोर्ड बैठक और फिर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Leak Case: सीएम धामी ने दी सीबीआई जांच की अनुमति, कहा- निष्पक्षता से होगी जांच

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना था कि परीक्षा की तैयारी पूरी हैं। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। लेकिन बुधवार को अचानक परीक्षा स्थगित कर दी गई।

आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के सुझाव, फीडबैक के आधार पर और आयोग के स्तर से तैयारियां और पुख्ता करने के लिए यह परीक्षा स्थगित की गई है। 12 अक्तूबर की परीक्षाएं होंगी या नहीं, इस पर स्थिति बाद में स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed