फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC commission ready for first secretariat guard exam after paper leak Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पेपर लीक के बाद पहली सचिवालय रक्षक परीक्षा को UKSSSC तैयार, यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ा पूरा अपडेट

Thu, 11 May 2023 10:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 May 2023 10:57 AM IST
सार

परीक्षा के मद्देनजर आयोग के अध्यक्ष ने अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पिछले डेढ़ माह में आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक की लिखित परीक्षाओं का परिणाम जारी कर अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर ली है। 

विज्ञापन
UKSSSC commission ready for first secretariat guard exam after paper leak Uttarakhand news in hindi
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्नातक स्तरीय सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार हो चुका है। इस क्रम में पहली परीक्षा 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, रक्षक भर्ती की होगी, जिसके लिए चार जिलों में 62 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बुधवार को परीक्षा के मद्देनजर अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से ये परीक्षाएं निष्पक्ष व शुचितापूर्ण कराई जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि पेपर लीक और नकल की घटनाओं से आयोग ने सीख लेते हुए अपने आंतरिक संगठन, क्रियाकलापों में कई सुधार किए हैं।

विज्ञापन


सभी अनुभागों की समय-समय पर परीक्षा और कार्मिकों की कार्यक्षमता व दक्षता की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिस अनुभाग के कार्मिकों में कुछ कमियां पाई गईं, उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। वर्तमान में आयोग के सभी अनुभाग पूरी दक्षता और पारदर्शिता से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेढ़ माह में 1213 पदों के लिए जारी किया परिणाम

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पिछले डेढ़ माह में आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक की लिखित परीक्षाओं का परिणाम जारी कर अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर ली है। इस तरह आयोग ने कुल 1213 पदों के लिए परिणाम जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आशारोड़ी में बनी मस्जिद को भेजा नोटिस, मांगे साक्ष्य
 

आगामी दो माह में तीन परीक्षाएं

पेपर लीक की वजह से रद्द होने के बाद आयोग आगामी दो माह में तीन परीक्षाओं को दोबारा कराएगा। इसके तहत 21 मई को सचिवालय रक्षक भर्ती, 11 जून को वन दरोगा भर्ती और 09 जुलाई को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed