{"_id":"69f982ee766c31da380d38e3","slug":"uksssc-commission-postponed-two-lecturer-exams-lecturer-physics-exam-was-scheduled-for-may-9th-uttarakhand-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आयोग ने प्रवक्ता की दो परीक्षाएं की स्थगित, नौ और दस मई को थी तय, अब नई तिथि होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आयोग ने प्रवक्ता की दो परीक्षाएं की स्थगित, नौ और दस मई को थी तय, अब नई तिथि होगी जारी
Tue, 05 May 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 05 May 2026 11:16 AM IST
सार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नौ मई को भौतिक शास्त्र और 10 मई को होने वाली नागरिक शास्त्र की परीक्षा स्थगित कर दी है। जल्द नई तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इनकी नई तिथि जारी की जाएगी। आयोग ने पिछले दिनों जारी हुए परीक्षा कैलेंडर में भी इनका जिक्र किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UCC: उत्तराखंड से निकलकर असम, बंगाल की खाड़ी तक पहुंची यूसीसी की धारा, भाजपा ने संकल्प पत्र में किया था वादा
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा 2025 के तहत नौ मई को प्रवक्ता भौतिक शास्त्र और 10 मई को प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की परीक्षा होनी थी। ये दोनों परीक्षाएं अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं। अब नई परीक्षा तिथि अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन