फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Changes physical efficiency exam dates of two Group C recruitment

UKSSSC: समूह-ग की दो भर्तियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव, पढ़ें जरूरी अपडेट

Thu, 15 Feb 2024 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Feb 2024 08:42 PM IST
सार

UKSSSC News:  दोनों परीक्षाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर 20 फरवरी को प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी उसी हिसाब से अपनी तैयारी कर लें।

विज्ञापन
UKSSSC Changes physical efficiency exam dates of two Group C recruitment
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की दो भर्तियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथियां बदल दी हैं। इस संबंध में सूचना जारी करते हुए आयोग के सचिव एसएस रावत ने कहा कि दोनों के लिए 20 फरवरी को प्रवेशपत्र वेबसाइट पर जारी होंगे।

विज्ञापन


आयोग सचिव के मुताबिक, स्नातक स्तरीय अर्हता के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पदों के लिए शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा 19 फरवरी के बजाए अब 27 फरवरी को होगी। इसी प्रकार, व्यायाम प्रशिक्षक पदों के लिए शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा अब 29 फरवरी के बजाए 26 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए सभी कोच को मिलेगा पांच के पंच का लक्ष्य, जानें क्या है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक स्तरीय भर्ती विज्ञापन में संशोधन
आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के विज्ञापन में आंशिक संशोधन किए हैं। इसके तहत कार्यालय सहायक तृतीय यूजेवीएनएल का वेतनमान 25,500-81,100 के बजाए 27,200-86,100 किया गया है। आयोग ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के 33 रिक्त पदों का आरक्षण भी स्पष्ट किया है।

पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार भर्ती विज्ञापन में संशोधन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार भर्ती के विज्ञापन में आयु सीमा की गणना की तिथि में संशोधन किया है। इसके तहत अब एक जुलाई 2023 के बजाए एक जुलाई 2024 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। विज्ञापन की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी।

व्यवस्थाधिकारी भर्ती के आवेदन में आज से करें करेक्शन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग, लोक सेवा आयोग व्यवस्थाधिकारी एवं व्यवस्था भर्ती परीक्षा के आवेदन में शुक्रवार से त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। 26 फरवरी तक करेक्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed