फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukrant officials will communicate directly with the general public

आमजन से सीधे संवाद करेंगे उक्रांद पदाधिकारी

Fri, 20 Aug 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ukrant officials will communicate directly with the general public
उत्तराखंड क्रांति दल की वेबसाइट, टोल नंबर व सुझाव शिकायत नंबर की लॉन्चिंग करते अध्यक्ष काशी सिंह - फोटो : DEHRADUN
आमजन से सीधे संवाद के लिए उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से वेबसाइट के साथ ही टोल फ्री नंबर और सुझाव-शिकायत नंबर जारी किए गए हैं। अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब कोई भी व्यक्ति पार्टी की वेबसाइट www.ukd.org..in पर जाकर पार्टी से जुड़ सकता है। साथ ही टोल फ्री नंबर 9016860860 और सुझाव व शिकायत के लिए 18005723686 नंबर पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। कहा कि राज्य के युवाओं को दल से सीधा जोड़ा जा रहा है। राज्य में चकबंदी के साथ ही मूल निवासी को परिभाषित करना, सख्त भू-कानून लागू करने को लेकर अमर शहीदों ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए पार्टी संकल्पबद्ध है। महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य की परिसंपत्तियों को वापस किए जाने के साथ ही परियोजनाओं और नीतियों के निर्माण में आमजन की सहभागिता ली जाएगी। पत्रकार वार्ता में हरीश पाठक, मोहन काला, ललित बिष्ट, किशन मेहता, सुनील ध्यानी, प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई, शांति भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रमिला रावत, डॉ. वीके ओली, शिवप्रसाद सेमवाल, समीर मुंडेपी, वीरेंद्र रावत, मनामोहन पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed