फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: thumb impression Mandatory on OMR answer sheet in Recruitment Now

UKPSC: उम्मीदवार ध्यान दें...OMR आंसर शीट पर अंगूठे का निशान न लगाया तो होंगे भर्ती से बाहर

Thu, 09 Feb 2023 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Feb 2023 07:00 AM IST
सार

निर्देशों के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड चार अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे। यह एक छंटनी परीक्षा है, जिसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UKPSC: thumb impression Mandatory on OMR answer sheet in Recruitment Now
ओएमआर आंसर शीट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा में अगर उम्मीदवारों ने ओएमआर आंसर शीट पर अंगूठे का निशान न लगाया तो उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। आयोग ने बुधवार को 19 अप्रैल को होने जा रही स्क्रीनिंग परीक्षा को लेकर यह निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड चार अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे। यह एक छंटनी परीक्षा है, जिसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इस वस्तुनिष्ठ परीक्षा में चार सवालों के गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा।
विज्ञापन


UKPSC: दूसरे राज्यों की 3247 महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट निरस्त, नहीं दे पाएंगी PCS की मुख्य परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को अपने ओएमआर शीट पर अंगूठे का निशान जरूर लगाना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को बायें अंगूठे और महिला अभ्यर्थियों को दायें अंगूठे का निशान लगाना होगा। ऐसा न करने पर ओएमआर आंसर शीट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी उत्तर कुंजी जारी होने के सात दिन के भीतर इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया गया है।

कनिष्ठ सहायक परीक्षा के एडमिट कार्ड 18 फरवरी को
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कनिष्ठ सहायक परीक्षा का आयोजन पांच मार्च को करने जा रहा है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 18 फरवरी को जारी होंगे। जिन उम्मीदवारों को श्रुतलेखक की जरूरत है, वह 23 फरवरी तक आयोग को अपना आवेदन भेज सकते हैं। परीक्षा में किसी भी तरह की घड़ी, मोबाइल, इयर फोन, ब्लूटूथ डिवाइस आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed