फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC State Public Service Commission released new calendar of 21 recruitments Uttarakhand news in hindi

UKPSC: आयोग ने 21 भर्तियों का नया कैलेंडर किया जारी, दिसंबर में पांच बड़ी भर्तियों की होंगी परीक्षाएं

Fri, 25 Aug 2023 11:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Aug 2023 11:40 AM IST
सार

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 21 पुरानी व नई भर्तियों को इस कैलेंडर में स्थान दिया गया है। बताया कि नौ विभागों के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिनका परीक्षण करने के बाद उन्हें कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
UKPSC State Public Service Commission released new calendar of 21 recruitments Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पूर्व के कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां शुरू न हो पाने के बाद अब दोबारा भर्तियों का नया कैलेंडर जारी किया है। इसमें जहां अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है तो दूसरी ओर नई भर्तियों का भी जगह दी गई है।

आयोग नौ भर्तियों के प्रस्तावों (अधियाचन) का परीक्षण कर रहा है जबकि 18 प्रस्ताव कमियां होने पर शासन को लौटाए गए थे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 21 पुरानी व नई भर्तियों को इस कैलेंडर में स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि नौ विभागों के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिनका परीक्षण करने के बाद उन्हें कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य श्रेणी-2 की भर्तियां शामिल
इसमें अपर निजी सचिव, पुलिस कांस्टेबल, सहायक शोध अधिकारी, प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक, अपर निजी सचिव, औषधि निरीक्षक ग्रेड-2, पुलिस उपाधीक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक, कर्मशाला अधीक्षक, प्रधानाचार्य श्रेणी-2 की भर्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 18 ऐसी भर्तियां हैं, जिनके प्रस्ताव आए थे लेकिन कुछ बिंदुओं को लेकर शासन को भेजे गए थे। जब ये वापस आ जाएंगे तो उनकी तिथियां भी जारी की जाएंगी। इनमें फॉरेस्ट स्केलर, लौगिंग अधिकारी, रेंजर जैसी भर्तियां शामिल हैं।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

अमर उजाला ने 23 अगस्त के अंक में राज्य लोक सेवा आयोग के तीन बार कैलेंडर जारी होने व इसके हिसाब से भर्तियां न होने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद ही बृहस्पतिवार को आयोग ने संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

कौन से भर्ती की परीक्षा कब

-भर्ती का नाम- परीक्षा तिथि

-पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा- हाईकोर्ट के आदेश के बाद

-सहायक लेखाकार परीक्षा 2022- 28 अगस्त से टाइपिंग परीक्षा

-फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022- अक्तूबर माह में

-जेल बंदीरक्षक भर्ती 2022- 15 अक्तूबर

-संभागीय निरीक्षक परीक्षा 2022- 16-17 अक्तूबर

-मानचित्रकार-प्रारूपकार परीक्षा 2022- 05 नवंबर

-सहकारिता पर्यवेक्षक पर्यावरण पर्यवेक्षक 2023- 19 नवंबर

ये भी पढ़ें...UKPSC: आयोग के सदस्यों का चयन अब समिति करेगी, पूर्व संस्थान से इस्तीफा देने की अनिवार्यता सहित पढ़ें ये बदलाव

-अधिशासी अधिकारी, कर व राजस्व निरीक्षक भर्ती 2023- 26 नवंबर

-सफाई निरीक्षक परीक्षा 2023- 03 दिसंबर

-पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 परीक्षा 2023- 10 दिसंबर

-समीक्षा-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023- 17 दिसंबर

-सहायक नियोजक एवं वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023- 20 दिसंबर

-कंबाइंड जेई भर्ती परीक्षा 2023- 23, 24, 26 व 27 दिसंबर

-गन्ना-दुग्ध पर्यवेक्षक परीक्षा 2023- 28 जनवरी 2024

-आईटीआई अनुदेशक समूह-ग परीक्षा 2023- 03 फरवरी 2024

-सहायक कृषि, उद्यान पर्यवेक्षक परीक्षा 2023- 10 फरवरी 2024

-व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 2023- 02 मार्च 2024

-व्यवस्थापक राज्य संपत्ति परीक्षा 2023- 16 मार्च 2024

-प्रयोगशाला सहायक(विधि विज्ञान) परीक्षा 2023- 31 मार्च 2024

-अन्वेषक कम संगणक परीक्षा 2023- 31 मार्च 2024

-प्रयोगशाला सहायक(उच्च शिक्षा) परीक्षा 2023- 23-26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed