{"_id":"69d6938addf07616f8017280","slug":"ukpsc-releases-schedule-pcs-main-examination-to-begin-on-april-27-admit-cards-to-be-issued-on-11th-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: आयोग न जारी किया कार्यक्रम, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, एडमिट कार्ड 11 से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: आयोग न जारी किया कार्यक्रम, पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, एडमिट कार्ड 11 से मिलेंगे
Wed, 08 Apr 2026 11:13 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:13 PM IST
सार
परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1, सामान्य अध्ययन-2 का पेपर होगा। 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3, सामान्य अध्ययन-4 और 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 व सामान्य अध्ययन-6 का पेपर होगा।
विज्ञापन
उधर, आयोग ने निर्धारित पांच फरवरी तक मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले 41 अभ्यर्थियों को पीसीएस भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और सीएम करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
पीसीएस-जे के एडमिट कार्ड जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।