{"_id":"65ef47a6d9d859f31902a7dc","slug":"ukpsc-released-recruitment-for-692-posts-of-principal-know-when-application-will-be-submitted-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: हो जाएं तैयार...प्रधानाचार्य के 692 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक जमा होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: हो जाएं तैयार...प्रधानाचार्य के 692 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक जमा होंगे आवेदन
Mon, 11 Mar 2024 11:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:35 PM IST
सार
UKPSC Latest News: अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 04 अप्रैल तक कर सकते हैं। निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि भी तीन अप्रैल है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक पदों पर चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के कुल रिक्त 692 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से चयन के लिए भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन
पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 04 अप्रैल तक कर सकते हैं। निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि भी तीन अप्रैल है।
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: 3,253 पदों पर शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड जरूरी नहीं
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों और निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ताकि, उन्हें आवेदन करने में कोई किसी भी प्रकार की परेशानी न आ सके।