फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukpsc Paper Leak: SIT raids on Site of former BJP Mandal President Dhariwal

Ukpsc Paper Leak: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धारीवाल की तलाश में जुटी SIT, संभावित ठिकानों पर मारे छापे

Sun, 05 Feb 2023 11:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Feb 2023 11:09 PM IST
सार

आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Ukpsc Paper Leak: SIT raids on Site of former BJP Mandal President Dhariwal
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की लिखित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के आरोपी अनुभाग अधिकारी और भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को एसआईटी ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तलाश में एसआईटी उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एई-जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा हुआ था। जेल में बंद आरोपी निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु, शिक्षक राजपाल, उसके भतीजे संजीव दूबे, मनीष कुमार के अलावा दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, भाजपा नेता संजय धारीवाल एवं नितिन चौहान, सुनील सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


Ukpsc Paper Leak: परीक्षा नियंत्रक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, बोर्ड बैठक में हो सकता है परीक्षाओं पर फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आरोपी अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, एजेंट भाजपा नेता नितिन चौहान और सुनील सैनी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था। खुलासा किया था कि संजीव कुमार ने ही 28 लाख रुपये लेकर संजीव चतुर्वेदी को प्रश्नपत्र दिया था। इसके बाद चतुर्वेदी ने ही शिक्षक राजपाल की सहायता से प्रश्नपत्र को बाजार में उतारा था।

भाजपा नेता संजय धारीवाल अभी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एसआईटी उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है, मगर वह हाथ नहीं लग पाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि विवेचना जारी है। पेपर लीक करने वाले हर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed