फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC paper Leak Patwari paper prepared by experts at four levels Questions leaked from there Uttarakhand

UKPSC Paper Leak: चार स्तर पर विशेषज्ञ जिस पेपर को करते हैं तैयार, वहीं से लीक किए गए थे सवाल

Wed, 18 Jan 2023 03:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:35 PM IST
सार

UKPSC Paper Leak: चार स्तर पर विशेषज्ञ जिस पेपर को तैयार करते हैं, वहीं से सवाल लीक किए गए थे। अति गोपन विभाग में विशेषज्ञ और अनुभाग अधिकारी के अलावा किसी की एंट्री नहीं होती है। ऐसे में अनुभाग अधिकारी के भीतर मोबाइल ले जाने और फिर वहां से सवालों को पत्नी को भेजने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
UKPSC paper Leak Patwari paper prepared by experts at four levels Questions leaked from there Uttarakhand
पेपर लीक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में परीक्षाओं के पेपर तैयार करने की प्रक्रिया वैसे तो काफी जटिल है लेकिन अनुभाग अधिकारी की भी ड्यूटी होने के नाते संजीव ने अति गोपन विभाग से सवाल लीक किए। सवाल यह भी है कि जहां विशेषज्ञ भी मोबाइल नहीं ले जा सकते तो अनुभाग अधिकारी कैसे मोबाइल भीतर लेकर गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आयोग की पेपर तैयार करने की प्रक्रिया काफी जटिल होती है। एक ही परीक्षा के पेपर को विशेषज्ञों की चार टीमें अलग-अलग दिनों में चेक करती हैं। उन्हें अंतिम रूप देती है। चौथी टीम ही पेपर पर अंतिम मुहर लगाकर इसे सील कर देती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Patwari Paper Leak: दावत के दौरान बनाई थी पेपर लीक की योजना, पूछताछ के बाद खुलती जा रही पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह पेपर सीधे संबंधित प्रिंटिंग प्रेस में चला जाता है जो कि पूरी गोपनीय प्रक्रिया है। अहम बात यह भी है कि जो विशेषज्ञ पेपर चेक करने आते हैं, उन्हें भी यह अधिकार नहीं होता कि वह अपना मोबाइल भीतर लेकर जाएं। ऐसे में अनुभाग अधिकारी के भीतर मोबाइल ले जाने और फिर वहां से सवालों को पत्नी को भेजने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि आयोग इस प्रक्रिया में कितनी मजबूती लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed