फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: Lower PCS interview will start from 26 December admit cards for JE recruitment exam also released

UKPSC: इस दिन से शुरू होंगे लोवर पीसीएस के साक्षात्कार, जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड भी हुए जारी

Sun, 10 Dec 2023 07:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 07:07 PM IST
सार

UKPSC NEWS: लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ अगस्त को जारी किया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 26 दिसंबर से साक्षात्कार शुरू किए जाने प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
UKPSC: Lower PCS interview will start from 26 December admit cards for JE recruitment exam also released
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लोवर पीसीएस भर्ती के साक्षात्कार 26 दिसंबर से कराने जा रहा है। कई माह से अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर, आयोग कृषि, उद्यान पशुपालन भर्ती की परीक्षा सात जनवरी को कराएगा और आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ अगस्त को जारी किया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 26 दिसंबर से साक्षात्कार शुरू किए जाने प्रस्तावित हैं। साक्षात्कार के लिए जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर कार्यक्रम, ज्ञाप व अन्य प्रपत्र जारी किए जाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक से साक्षात्कार प्रेषित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


UKSSSC: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आयोग कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए सात जनवरी को सभी जिलों में विभिन्न केंद्रों पर कराएगा। इसके प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को जारी होंगे। आयोग ने इसी साल सात अक्तूबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक चाहते हैं, वह 18 दिसंबर तक डाक या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed