फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Commission relief gift to the candidates of Bandi Rakshak recruitment Uttarakhand news in hindi

UKPSC: बंदीरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को आयोग का राहतभरा तोहफा, शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा को लेकर दी छूट

Sat, 22 Apr 2023 11:41 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Apr 2023 11:41 AM IST
सार

कारागार विभाग में जेल बंदीरक्षक परीक्षा के तहत शारीरिक मापदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल से गढ़वाल व कुमाऊं में छह केंद्रों पर हो रही है। चूंकि 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर का पर्व है। ऐसे अभ्यर्थी जो कि ईद होने के कारण आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में असमर्थ हैं, वह शारीरिक परीक्षा के लिए अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC Commission relief gift to the candidates of Bandi Rakshak recruitment Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेल बंदीरक्षक भर्ती के तहत चल रही शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा के दौरान शनिवार को ईद की वजह से परीक्षा से वंचित होने वाले उम्मीदवारों को राहत का तोहफा दिया है। आयोग ने कहा है कि अगर अभ्यर्थी ईद-उल-फितर की वजह से परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं तो वह अन्य तिथियों पर परीक्षा दे सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कारागार विभाग में जेल बंदीरक्षक परीक्षा के तहत शारीरिक मापदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल से गढ़वाल व कुमाऊं में छह केंद्रों पर हो रही है। चूंकि 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर का पर्व है। ऐसे अभ्यर्थी जो कि ईद होने के कारण आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में असमर्थ हैं, वह शारीरिक परीक्षा के लिए अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: एक दिन में कोरोना के 154 मरीज मिले, एक की मौत, 388 हुए सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के मुताबिक एसडीआरएफ जौलीग्रांट देहरादून में 18 मई या 19 मई, 40वीं वाहिनी पीएसी रानीपुर हरिद्वार में 24 मई या 25 मई, आईआरबी द्वितीय झाझरा देहरादून में चार मई या पांच मई, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 29 अप्रैल या एक मई, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 16 मई य 17 मई और आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव रामनगर में एक मई या दो मई को परीक्षा दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed