फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC changed calendar for fifth time Under the pressure of Group-C recruitment

UKPSC: समूह-ग परीक्षाओं के दबाव में आयोग ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, पीसीएस समेत कई भर्तियों का पता नहीं

Thu, 30 Nov 2023 10:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Nov 2023 10:31 PM IST
सार

आयोग ने जनवरी में 32 भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, वन क्षेत्राधिकारी, अपर निजी सचिव भर्तियों की संभावित तिथियां बताई गई थीं।

विज्ञापन
UKPSC changed calendar for fifth time Under the pressure of Group-C recruitment
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर समूह-ग की भर्तियों का दबाव इतना नजर आ रहा है कि एग्जाम कैलेंडर पांचवीं बार जारी किया है। इस दबाव के बीच आयोग की पूर्व की भर्तियों का कुछ पता ही नहीं चल रहा है। इसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, एफआरओ, एपीएस जैसी भर्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन


आयोग ने जनवरी में 32 भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, वन क्षेत्राधिकारी, अपर निजी सचिव भर्तियों की संभावित तिथियां बताई गई थीं। एक मई को जारी दूसरे कैलेंडर में भी ये शामिल थीं। 24 अगस्त को आयोग ने एक अन्य कैलेंडर जारी किया, जिसमें बताया कि इन भर्तियों से संबंधित प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद ही उनके विज्ञापन जारी होंगे।
विज्ञापन


26 सितंबर और अब 29 नवंबर को जारी विज्ञापनों में भी इन भर्तियों के नाम शामिल नहीं हैं। इनकी तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि कैलेंडर के हिसाब से तैयारी करके भी परीक्षा का पता नहीं। उधर, आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि समूह-ग की भर्तियों की जिम्मेदारी भी उनके पास है तो उसे भी समय से कराना है। उन्होंने कहा कि बाकी जिन भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) आ चुके हैं, उन पर काम चल रहा है। पीसीएस समेत अन्य भर्तियों का अभी तक कोई अधियाचन या तो मिला नहीं है या फिर उनमें कुछ जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nanda Gaura Yojana: सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

किस कैलेंडर में कितनी भर्तियां

कैलेंडर जारी होने की तिथि -    संभावित भर्तियों की संख्या
27 जनवरी -                                    32
01 मई -                                          34
24 अगस्त -                                      21
26 सितंबर-                                      08
29 नवंबर -                                      17

पीसीएस-मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द

आयोग ने इस साल फरवरी-मार्च में पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा कराई थी। आयोग सचिव जीएस रावत ने बताया कि इस साल ही इसका परिणाम जारी किया जाएगा। मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed