फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Candidates are worried due to lack of progress in Uttarakhand Lower PCS recruitment

उत्तराखंड लोअर पीसीएस: भर्ती में तेजी न आने से अभ्यर्थी परेशान, आयोग ने 328 को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया

Tue, 21 Jul 2026 08:04 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 21 Jul 2026 08:04 AM IST
सार

उत्तराखंड लोअर पीसीएस-2024 भर्ती की धीमी रफ्तार को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंटरव्यू शेड्यूल और सीमित अभ्यर्थियों को बुलाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए युवाओं ने प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।

विज्ञापन
UKPSC Candidates are worried due to lack of progress in Uttarakhand Lower PCS recruitment
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) 2024 के साक्षात्कार कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि आयोग ने 413 में से 328 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया है। बाकी कब बुलाए जाएंगे, पता नहीं। इस कारण ये भर्ती 2027 तक पूरी होने का अनुमान है।

विज्ञापन

जारी समय-सारणी के तहत जुलाई में केवल तीन दिन 27-29 जुलाई ही इंटरव्यू रखे गए हैं। इस सुस्त रफ्तार पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग में हाल ही में नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति के बाद अब सदस्यों की संख्या पांच हो गई है। ऐसे में आयोग आसानी से चार इंटरव्यू बोर्ड का गठन कर सकता है। यदि प्रतिदिन चार बोर्डों में साक्षात्कार कराए जाएं तो यह प्रक्रिया महज आठ से दस दिनों में पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने उपकारापाल और आबकारी निरीक्षक जैसे पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) अलग से कराए जाने का भी विरोध किया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले युवाओं का कहना है कि अपर पीसीएस 2024 की तर्ज पर इंटरव्यू के ठीक अगले दिन ही फिजिकल कराया जाना चाहिए ताकि उन्हें बार-बार हरिद्वार न दौड़ना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश: चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी; दून में बाढ़ से हालात, 98 मार्ग बंद

पीड़ित अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि साक्षात्कार बोर्ड की संख्या बढ़ाकर अगस्त के भीतर प्रक्रिया संपन्न की जाए और जल्द से जल्द अंतिम परिणाम घोषित किया जाए। मामले में आयोग पूर्व में कह चुका है कि बाकी अभ्यर्थियों को अभिलेख स्क्रूटनी के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed